पुराना iPhone खरीद रहे? इस ट्रिक से तुरंत पकड़ें कि फोन वारंटी में है या नहीं
सेकंड हैंड या रिफर्बिशड iPhone खरीदने से पहले वारंटी ज़रूर चेक करनी चाहिए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जनरल पर जाएं फिर एप्पल केयर ऐंड वॉरेंटी पर क्लिक कर सीधे चेक करें या Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर सीरियल नंबर डालकर वारंटी स्टेटस पता करें। बिना वारंटी वाले फोन में बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले की फिज़िकल जांच ज़रूर करें।