सिकंदर रज़ा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, टी20I में जीते सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच
टी20 विश्व कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वॉलिफायर्स मैच में गाम्बिया के खिलाफ शतक लगाकर ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने टी20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच (पीओटीएम) अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सिकंदर ने 17 पीओटीएम जीतकर भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली (16), सूर्यकुमार यादव (16) और मलेशिया के ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह (16) का रिकॉर्ड तोड़ा है।