सिकंदर रज़ा ने जड़ा टी20I क्रिकेट के इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ शतक
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने पुरुष टी20 विश्व कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वॉलिफायर के मैच में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक बनाकर टी20I क्रिकेट के इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ शतक बनाया है। नामीबिया के जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने भी 33 गेंदों पर शतक बनाया था। रज़ा ने अपनी पारी में 15 छक्के भी मारे।