स्कैमर को ब्रेड पिट समझकर डेट कर रही फ्रेंच महिला ने गंवाए ₹7 करोड़
फ्रांस की ऐनी नाम की महिला एक स्कैम का शिकार हो गई जहां एआई का इस्तेमाल कर उसे यह विश्वास दिला दिया गया कि महिला हॉलीवुड ऐक्टर ब्रैड पिट के साथ रिलेशनशिप में है। इस स्कैम में 53 वर्षीय ऐनी ने कथित ऐक्टर के कैंसर के इलाज में मदद के लिए £697,000 (लगभग ₹7 करोड़) का भुगतान किया।