स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3 साल के बच्चे को कुचला, 10 फीट तक घसीटा; फिर हुआ फरार
जालोर (राजस्थान) के सांचौर कस्बे में एक स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3-वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ दुकान पर था और इसी दौरान बच्चा दौड़कर सड़क पर पहुंच गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कॉर्पियो करीब 10 फीट तक बच्चे को घसीटते हुए ले गई और हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।