स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में ज़्यादा फैट वाले फूड की बिक्री पर बैन की योजना बना रहा FSSAI
FSSAI के सीईओ रजित पुन्हानी ने कहा कि छात्रों में स्वस्थ खान-पान की आदतें बढ़ाने के लिए स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में ज़्यादा फैट, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने पर विचार हो रहा है। इसमें नियमों के साथ जागरूकता और छात्रों के व्यवहार में बदलाव पर भी ज़ोर दिया जाएगा।