स्कूलों के विलय से समाप्त नहीं होगा शिक्षकों का एक भी पद: यूपी के मंत्री संदीप सिंह
उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के विलय से जुड़े फैसले को लेकर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि इस प्रक्रिया से शिक्षकों का एक भी पद समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर छात्र-शिक्षक अनुपात को बनाए रखने के लिए नए शिक्षकों की नियुक्तियां भी की जाएंगी।