स्कूली छात्रा को घेरकर मुंबई में लात-घूंसे मारती 'लड़कियों के गैंग' का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक स्कूली छात्रा को घेरकर लात-घूंसे मारती लड़कियों के एक गैंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना लगभग 2-सप्ताह पहले की है जिसका वीडियो सामने आने के बाद संज्ञान लिया गया है। बकौल अधिकारी, सभी नाबालिग लड़कियों व उनके माता-पिता की काउंसलिंग की गई है।