स्कूली बच्चा नहीं है भारत, वह बड़ा लड़का है: ट्रंप के टैरिफ को लेकर अमेरिकी पत्रकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले पर अमेरिकी पत्रकार रिक सांचेज़ ने आलोचना की है। सांचेज़ ने कहा, "ट्रंप प्रशासन भारत को स्कूल के बच्चे की तरह ट्रीट कर रहा है, जैसे उसे सिखाना पड़े कि क्या करना है। उन्होंने आगे कहा, "भारत स्कूल का बच्चा नहीं बल्कि वह बड़ा लड़का है।"