स्कूल की कैंटीन से पैटीज़ खाने के बाद 12वीं के छात्र की बिगड़ी तबीयत, कुछ देर बाद हुई मौत
जयपुर में स्कूल में लंच के दौरान कैंटीन से पैटीज़ खरीदकर खाने के बाद 12वीं के छात्र प्रिंस की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंस को अस्पताल ले जाने में देरी हुई।