स्कूल के तीसरे फ्लोर से गिरते एमपी के छात्र का वीडियो आया सामने, दोनों हाथों की कलाई टूटी
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की इमारत की तीसरी मंज़िल से गिरने के बाद बुरी तरह घायल हुए 7वीं कक्षा के छात्र का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र के दोनों हाथों की कलाई व पैर की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। परिजन ने आशंका जताई है कि छात्र को किसी ने धक्का दिया था।