स्कूल के पास आंध्र प्रदेश में नग्न अवस्था में मिला 21 वर्षीय महिला का शव, रेप की आशंका
आंध्र प्रदेश में एक स्कूल के पास झाड़ियों में 21-वर्षीय महिला का नग्न शव मिला है। पुलिस ने हत्या से पहले रेप किए जाने की आशंका जताई है। बकौल पुलिस, महिला सुबह करीब 5:30 बजे स्कूल के पास शौच के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी और परिजनों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो उसका शव मिला।