स्कूल के बाद डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है बिहार में सरकारी स्कूल का शिक्षक
भागलपुर (बिहार) में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत अमित रंजन नामक शिक्षक स्कूल के बाद शाम को डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "₹8,000 वेतन मिलता है जो रेगुलर नहीं...भुखमरी की स्थिति आ गई...दोस्तों से कर्ज़ लिया...जून से डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू किया...रोज़ शाम 5-रात 1 बजे तक डिलीवरी करता हूं।"