स्कूल के मिड-डे मील में मिलाया गोबर पाउडर, पत्नी को नौकरी से हटाने पर बदला लेना चाहता था शख्स

ईरोड (तमिलनाडु) में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील के तहत तैयार किए गए सांभर में गोबर पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। अरुमुगम नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अरुमुगम ने पत्नी को नौकरी से हटाए जाने का बदला लेने के लिए एक छात्र पर दबाव बनाया और उससे सांभर में गोबर पाउडर मिलवाया।

Load More