स्कूल पहुंचते ही हार्ट अटैक आने से छठी कक्षा की छात्रा की महाराष्ट्र में हुई मौत
नासिक (महाराष्ट्र) के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक 11-वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल में प्रवेश करते ही छात्रा गेट के पास चक्कर खाकर गिर गई जिसके बाद टीचर्स व स्कूल स्टाफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बकौल डॉक्टर्स, उसे पहले से दिल से जुड़ी कोई बीमारी थी।