स्कूल फंक्शन में लड़कियों ने तौलिया पहनकर किया डांस, छिड़ा विवाद; NHRC ने लिया संज्ञान
नॉर्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में स्कूल फंक्शन में 2 लड़कियों ने तौलिया पहनकर 'मेरे ख्वाबों में' गाने पर डांस किया जिसका वीडियो सामने आने पर विवाद छिड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा, "स्कूल जैसी पवित्र जगह पर ऐसी अश्लीलता वाकई चिंता का विषय है।" राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वीडियो पर स्कूल को नोटिस जारी किया है।