स्कूल में 13 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से हुई मौत, वॉशरूम में मिली 7वीं के छात्र की लाश
मेरठ (यूपी) में सोमवार को एक 13 वर्षीय बच्चे की स्कूल में कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। 7वीं कक्षा का छात्र कुणाल का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला। स्कूल स्टाफ ने परिवार के लोगों को सूचना दी जिसके बाद घरवाले उसे नज़दीकी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।