स्कूल में जिस प्रतिशत के लिए तरसा था आज वही क्रिकेट में मिल रहा है: 80% जीत पर सूर्यकुमार
टी20I में बतौर कप्तान अपने 80% जीत प्रतिशत पर बात करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान जिस प्रतिशत को पाने की कोशिश करता था वही आज क्रिकेट में मिल रहा है।” उन्होंने कहा, “तब मैं 50-60% से आगे नहीं जा पाता था लेकिन यहां ऐसा प्रदर्शन करना वाकई अच्छा लगता है।”