आंध्र प्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी चलाने वाला सिरफिरा रिश्तेदार हुआ गिरफ्तार
अनंतपुर ज़िले (आंध्र प्रदेश) के स्कूल में मज़दूर बनकर घुसे 21 वर्षीय युवक ने पावर चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला किया, जिसमें उसका दायां हाथ कट गया है। प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वह छात्रा का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।