सुकेश की फरारी व रोल्स-रॉयस समेत 26 लग्ज़री कारें बेचे जाने से मिली रकम का क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को ठग सुकेश चंद्रशेखर की फरारी, रोल्स-रॉयस और रेंज रोवर समेत 26 लग्ज़री कारें बेचने की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने ईडी को बिक्री से मिली रकम को एफडी कराने का निर्देश दिया है। बकौल हाईकोर्ट, अगर सुकेश पीएमएलए मामले में निर्दोष साबित होता है तो उसे यह राशि दे दी जाएगी।