सेक्स के लिए कनाडा में सरकारी डेटाबेस का इस्तेमाल कर महिलाएं खोज रहे पुलिसकर्मी
ओटावा (कनाडा) के पुलिस प्रमुख ने पुलिसकर्मियों को यौन दुर्व्यवहार के खिलाफ चेतावनी देते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सेक्स करने के लिए पुलिसकर्मी सरकारी डेटाबेस का इस्तेमाल कर महिलाओं की खोज कर रहे हैं। वे कैफे/जिम/कार से बाहर निकलती महिलाओं के लाइसेंस प्लेट नंबर को सिस्टम में डालकर उनकी निजी जानकारी हासिल कर रहे हैं।