सेक्स की सहमति के लिए कानूनी शादी काफी है: पति पर पत्नी के रेप का आरोप खारिज करते हुए HC
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक शख्स पर पत्नी के रेप का आरोप खारिज करते हुए कहा है कि अगर शादी कानूनी रूप से रजिस्टर्ड है तो सेक्स के लिए सहमति मान्य होती है और इसके लिए धार्मिक समारोह की ज़रूरत नहीं है। पत्नी ने आरोप लगाया था कि शख्स ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी का वादा कर सेक्स किया था।