सेक्स की ज़िद कर रहा था पति, महाराष्ट्र में पत्नी ने कर दी हत्या; 15 दिन पहले हुई थी शादी
सांगली (महाराष्ट्र) में एक 27 वर्षीय महिला ने शादी के 15 दिन बाद अपने 53 वर्षीय पति की कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पति आधी रात को शारीरिक संबंध बनाने की ज़िद कर रहा था जिसके बाद महिला ने गुस्से में उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।