सेक्स करने के बाद लड़कों को ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों के गैंग की 2 सदस्य यूपी में हुईं अरेस्ट
आगरा (यूपी) में पुलिस ने सेक्स करने के बाद लड़कों को ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ अन्य लड़कियों की तलाश जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, ये लड़कियां सेक्स के वीडियो के आधार पर पैसों की डिमांड करती हैं और मना करने पर रेप का आरोप लगा देती हैं।