सेक्स पार्टी को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के एक रेफरी
फीफा विश्व कप-2026 में स्पेन-अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबले के लिए स्लोवेनिया के रेफरी स्लावको विन्चिच को नियुक्त किया गया है। विन्चिच 2020 में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में कथित ड्रग्स-वेश्यावृत्ति से जुड़ी एक 'सेक्स पार्टी' पर पुलिस छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि, गवाह के तौर पर पूछताछ के बाद उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा किया गया।