सेक्स वर्कर्स को भेजे डिलीटेड मेसेज पत्नी ने पढ़े, यूके के शख्स ने एप्पल पर किया केस
यूके के एक शख्स ने एप्पल पर £5 मिलियन (लगभग ₹53 करोड़) का केस किया है। दरअसल, शख्स द्वारा सेक्स वर्कर्स को भेजे गए मेसेज उसकी पत्नी ने पढ़ लिए थे। बकौल शख्स, वह आईफोन से मेसेज डिलीट कर चुका था लेकिन उसकी पत्नी ने लिंक्ड फैमिली आईमैक पर मेसेज पढ़ लिए और फिर उसने तलाक की अर्ज़ी डाल दी।