सेक्स से इनकार करने पर 19 वर्षीय प्रेमी ने झारखंड में की 24 वर्षीय प्रेमिका की हत्या
सरायकेला-खरसावां ज़िले (झारखंड) में 24-वर्षीय युवती की कंक्रीट स्लैब के टुकड़े से हत्या करने के आरोप में उसके 19-वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।। पुलिस ने कहा कि युवती ने युवक के साथ सेक्स करने से इनकार कर दिया था जिसकी वजह से वह भड़क गया था। युवती का शव 28 नवंबर को नदी किनारे मिला था।