संकट के समय देश को एकजुट रखने का श्रेय संविधान को दिया जाना चाहिए: CJI बीआर गवई
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक समारोह में कहा कि जब भी संकट आया देश ने एकजुट होकर उसका सामना किया और इसका श्रेय भारतीय संविधान को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के 75-साल के सफर में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ने समाज में समानता लाने में अहम भूमिका निभाई है।