सैकड़ों कॉन्ट्रैक्टर्स पढ़ सकते हैं ChatGPT की निजी डेटा वाले यूज़र्स के चैट्स: रिपोर्ट
OpenAI ने ChatGPT की यूज़र्स के साथ हुई बातचीत को रिव्यू के लिए सैकड़ों कॉन्ट्रैक्टर्स को हायर किया है। बकौल रिपोर्ट, इन चैट्स में कई बार संवेदनशील निजी जानकारी भी होती है और कॉन्ट्रैक्टर्स AI के जवाबों को रेट कर उसकी ट्रेनिंग में मदद करते हैं। रिपोर्ट ने इस प्रैक्टिस को यूज़र्स की प्राइवेसी के लिए बड़ा जोखिम बताया है।