सुकन्या समृद्धि योजना में 3 खाते खोलने की मिल सकती है छूट, अपवादों को जानें
माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना में दो बेटियों के खाते खोल सकते हैं। हालांकि, पहले या दूसरे प्रसव में जुड़वां या तीन बेटियां होने पर अधिक खाते खोलने की छूट है। हर खाते में सालाना ₹1.5 लाख जमा करने पर 8.2% ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर ₹71.82 लाख मिलेंगे और तीन खातों से करीब ₹2.15 करोड़ मिल सकते हैं।