सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ने पंजाब सीएम को 'गुरु-द्रोही' और 'पंथ-विरोधी' किया घोषित
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने सिख श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'गुरु-द्रोही' और 'पंथ-विरोधी' घोषित कर दिया है। अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने कहा, "सिखों को मुख्यमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है, पंथ और गुरु के अनुयायियों का उनसे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।"