सूखी रोटी देकर 24 घंटे कराते काम, भागने पर छोड़ते पिटबुल; यूपी में 12 मज़दूर कराए गए मुक्त

मुज़फ्फरनगर (यूपी) में पुलिस ने दोने पत्तल की एक फैक्ट्री में कैद यूपी/बिहार/उत्तराखंड/हरियाणा/झारखंड/राजस्थान निवासी 12 श्रमिकों को मुक्त कराया है। बकौल पुलिस, मज़दूरों को दिन में मात्र एक बार सूखी रोटी देकर 24 घंटे काम कराया जाता और भाला, डंडों व हंटरों से पीटा जाता। श्रमिकों के अनुसार, भागने की कोशिश करने पर उनपर पिटबुल डॉग छोड़ दिए जाते थे।

Load More