सुख-चैन की ज़िंदगी जियो, वरना मेरी गोली तो है ही: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज (गुजरात) में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, "सुख-चैन की ज़िंदगी जियो और रोटी खाओ...वरना मेरी गोली तो है ही...हमने ऐसा जवाब दिया है कि पाकिस्तान के सारे एयरबेस आज भी आईसीयू में पड़े हुए हैं।" उन्होंने कहा, "जो भी भारतीयों का खून बहाने का प्रयास करेगा...उसको किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।"