सीख लो एक्टिंग: स्टार किड्स जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे से 'शक्तिमान' फेम ललित
'शक्तिमान' में डॉक्टर जैकाल का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता ललित परिमू ने जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसी स्टार किड्स के लिए कहा है, "एक्टिंग सीख लो। थोड़ा झुककर, 2-3 साल एक्टिंग सीखने में लगा लो।" उन्होंने कहा, "दिक्कत ये है कि अगर आप एक बड़े परिवार से हैं तो वो सीखने का जज्बा नहीं होता है।"