सुखबीर सिंह बादल पर हमले के पहले और बाद का वीडियो आया सामने
पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ (महाराष्ट्र) में हमले के पहले और बाद का वीडियो सामने आया है। एक वीडियो में वह गुरुद्वारे में जबकि दूसरे में वह अस्पताल जाते दिखे और उनके हाथ पर कपड़ा बंधा है। शिरोमणि अकाली दल के मुताबिक, निहंग के वेश में आया हमलावर फोटो खिंचाने/मिलने के बहाने पास पहुंचा था।