संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फार्महाउस में हुई चोरी, गेट व खिड़की की ग्रिल टूटी मिली
ऐक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पुणे (महाराष्ट्र) स्थित फार्महाउस में चोरी हो गई है। संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मेन गेट व खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी, टीवी सेट गायब था और बिस्तर, फ्रिज व सीसीटीवी कैमरों सहित कई घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया गया था। बकौल संगीता, ऊपरी मंज़िल पूरी तरह से तहस-नहस थी।