संगीतकार अर्नोल्ड स्कोनबर्ग की सभी मूल रचनाएं लॉस ऐंजिलिस की आग में हुईं नष्ट

संगीतकार के काम के प्रकाशक ने पुष्टि की है कि दिग्गज ऑस्ट्रियाई संगीतकार अर्नोल्ड स्कोनबर्ग की मूल रचनाएं लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में लगी आग में नष्ट हो गई हैं। बेलमोंट म्यूज़िक पब्लिशर्स ने कहा, "हमने बिक्री और किराए की सामग्री की अपनी पूरी सूची खो दी।" ऑस्ट्रिया में जन्मे स्कोनबर्ग नाज़ियों के सत्ता में आने पर अमेरिका चले गए थे।

Load More