संगीतकार एआर रहमान के बेटे की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, बाल-बाल बची जान
संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि वह हादसे में बाल-बाल बच गए। चेन्नई में काठीपारा फ्लाईओवर पर उनकी पोर्शा कार से अन्य कार टकरा गई और हादसे के तुरंत बाद अमीन व उनके दोस्त को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई।