संगम में ब्राज़ील के शख्स ने लगाई डुबकी, कहा- पानी ठंडा है लेकिन दिल गर्मजोशी से भरा है
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 13 जनवरी को महाकुंभ के पहले दिन विदेशी श्रद्धालुओं ने भी संगम में डुबकी लगाई जिसके वीडियो सामने आए हैं। ब्राज़ील से आए एक शख्स ने संगम में स्नान के बाद कहा, "पानी ठंडा है लेकिन दिल गर्मजोशी से भरा है। जय श्रीराम।" वहीं, रूस से आई एक महिला पर्यटक ने कहा, "मेरा भारत महान।"