एमपी में इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली छात्र की डेडबॉडी
सागर (मध्य प्रदेश) में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल स्टोर रूम में फाइनल ईयर के छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल का शव फंदे पर लटका मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा निवासी छात्र GATE परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रूममेट के अनुसार, वह करियर को लेकर तनाव में था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।