सिगरेट पर टैक्स बढ़ने से ITC का Q4 मुनाफा 74% गिरकर ₹5,113 करोड़ रहा, मार्जिन पर भी बढ़ा दबाव
ITC का मार्च तिमाही (Q4) में मुनाफा 74% गिरकर ₹5,113 करोड़ रह गया जो पिछले साल के समान अवधि में कुल ₹1,9562 करोड़ रहा था। कंपनी ने बताया कि सिगरेट कारोबार पर बढ़े टैक्स से मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान सिगरेट कारोबार से कंपनी की आय बढ़कर ₹11,066 करोड़ रही जो पिछले साल 8,400 करोड़ थी।