संघर्ष भीषण होने के बीच किन देशों ने लेबनान को सहायता देने पर जताई है सहमति?

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 2-सप्ताह में इज़रायली हमले में लेबनान में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है व 6,000 लोग घायल हैं। इज़रायल-हिज़्बुल्लाह में संघर्ष भीषण होने के बीच कई देशों ने लेबनान को सहायता देने पर सहमति जताई है। इनमें यूरोपियन यूनियन, सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, कनाडा, फ्रांस, तुर्की, यूएई आदि देश शामिल हैं।

Load More