सोचा नहीं था कि मैं टी20I क्रिकेट से संन्यास लूंगा लेकिन परिस्थितियां ऐसी आ गई हैं: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर कहा है, "मैंने सोचा नहीं था कि मैं टी20 क्रिकेट से संन्यास लूंगा लेकिन परिस्थितियां ऐसी आ गई हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगा कि यह मेरे लिए सबसे अच्छी स्थिति है। कप जीतने से बेहतर कुछ भी नहीं है, मैं आईपीएल तो खेलता ही रहूंगा।"