सुचिर के खून के निशान दिखाते हैं कि वह मदद मांगते हुए बाथरूम से बाहर आए थे: US पत्रकार
इंडिया टुडे के अनुसार, ओपनएआई के व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) अपार्टमेंट में पाए जाने पर अमेरिकी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर जॉर्ज वेब ने कहा, "अपार्टमेंट में तोड़फोड़ की गई थी।" उन्होंने आगे कहा, "खून के निशान इस ओर इशारा करते हैं कि सुचिर मदद मांगने के लिए बाथरूम से रेंगकर बाहर आ रहे थे।"