संजू के तीन बार शतक से चूकने से टीम को क्या फायदा हुआ? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया
T20 वर्ल्ड कप-2026 में तीन धमाकेदार पारियों के बावजूद शतक के पीछ नहीं भागने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाज़ संजू सैमसन की तारीफ की है। सूर्यकुमार ने कहा, अगर संजू शतक के लिए धीमे खेलते तो दूसरे बल्लेबाज़ों को कम गेंदें मिलतीं। बकौल सूर्यकुमार, फिर शिवम दुबे की 26 (8) की महत्वपूर्ण पारी नहीं हो पाती।