सुज़ैन खान के रिश्ते से खुश हैं उनकी मां, बोलीं- प्रतिष्ठित परिवार से हैं अर्सलान
इंटीरियर डिज़ाइनर सुज़ैन खान की मां ज़रीन खान ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं खुश हूं कि सुज़ैन और अर्सलान साथ में खुश हैं।" उन्होंने कहा, "अर्सलान ने कानून की पढ़ाई की है और वह एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं।" बकौल ज़रीन, यह धारणा अब सच नहीं है कि खुश रहने के लिए शादी करना ज़रूरी है।