संजू सैमसन के छक्के से चोटिल हुई महिला फैन रोने लगी; तस्वीर आई सामने
दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में खेले जा रहे चौथे टी20I मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारा जो स्टेडियम में बैठी महिला फैन को जाकर लगा। ऑनलाइन सामने आई तस्वीर में महिला रोती हुई नज़र आ रही है। संजू ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 109 रनों की शानदार पारी खेली।