संजू के बराबर बुमराह थे टी20 विश्व कप-2026 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के हकदार: डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बुमराह भी संजू सैमसन जितना ही टी20 विश्व कप-2026 का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' जीतने के हकदार थे। डीविलियर्स ने कहा, "बुमराह ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए...कुछ ऐसे मौके थे जहां पर उन्होंने ज़रूरी ओवर्स डाले...उसका अधिक ज़िक्र होना चाहिए था।"