संजू सैमसन के विजय हज़ारे ट्रॉफी में न खेलने से नाराज़ है बीसीसीआई, करेगा जांच: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर संजू सैमसन के विजय हज़ारे ट्रॉफी में न खेलने से नाराज़ बीसीसीआई उनके खिलाफ जांच करेगा। उन्हें केरल ने नहीं चुना था क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह टूर्नामेंट की तैयारी वाले कैंप के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बकौल रिपोर्ट्स, चयनकर्ता सिर्फ वैध कारण जानना चाहेंगे वरना उनका वनडे सीज़न में खेलना मुश्किल हो सकता है।

Load More