संजू सैमसन ने रचा इतिहास, एक टी20 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड
भारत के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में 24 छक्के जड़े जो किसी एक बल्लेबाज़ द्वारा टी20 विश्व कप के एक एडिशन में लगाए गए छक्कों का रिकॉर्ड है। उनके बाद न्यूज़ीलैंड के फिन ऐलन हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में 20 छक्के लगाए। सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में सिर्फ 5 मैच खेले।